बिहार में अग्निपथ योजना को लेकर लगातार हं’गामा हो रहा है। इस बीच राजधानी पटना में सोमवार को अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस द्वारा सत्याग्रह कर रहे पार्टी के नेता कन्हैया कुमार को विरो’ध का सामना करना पड़ा।

कन्हैया कुमार के भाषण के दौरान ही एक युवक ने खड़े होकर अग्निपथ योजना को सही बताते हुए कन्हैया कुमार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

बताया गया है कि भाषण समाप्त होने के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता और नारेबाजी कर रहे युवाओं के बीच नोकझोंक व हाथापाई भी हुई। विरोध कर रहे युवाओं ने कन्हैया कुमार देशद्रोही है के नारे लगाए। लगभग पांच मिनट तक अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार आज दोपहर लगभग 12 बजे कन्हैया कुमार पटना सिटी के चौकशिकारपुर में सत्याग्रह स्थल पर पहुंचे। कुछ देर के बाद कन्हैया कुमार का भाषण शुरु हुआ।

भाषण के दौरान कन्हैया कुमार ने बताया कि इस योजना का असर बिहार के लोगों पर पड़ने वाला है। सेना में नौकरी करना गर्व की बात है। इसी दौरान सभा में भाषण सुन रहे एक युवक अग्निपथ योजना को सही बताते हुए कन्हैया कुमार का विरोध करने लगा।

सभा में विरोध कर रहे युवक को आधा दर्जन कांग्रेसी बाहर ले जाकर समझाने लगे। युवक को समझाने के दौरान बाहर में कुछ और युवक उग्र हो गए। विरोध होत देख कन्हैया कुमार ने भाषण समाप्त किया। सुरक्षा के बीच कन्हैया कुमार को सत्याग्रह स्थल से निकाल वाहन में बिठाया गया।

















Be First to Comment