Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर : रूद्र टोयोटा में न्यू कुल टोयोटा ग्लान्जा का अनावरण

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के रामदयालु नगर स्थित रूद्र टोयोटा में न्यू कुल टोयोटा ग्लान्जा का अनावरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसबीआई के मुख्य प्रबंधक प्रवीण कुमार को रूद्र टोयोटा के निदेशक मोहिनिश भारद्वाज ने बुके देकर सम्मानित किया।

वहीं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर व फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं केक काटकर सभी उपस्थित लोगों का मुंह मीठा कराया गया। इस मौके पर निदेशक मोहिनिश भारद्वाज ने नई गाड़ी के लांचिंग पर लोगों को बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि न्यू कुल टोयोटा ग्लान्जा को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

वहीं रूद्र टोयोटा के महाप्रबंधक मो. शादाब आलम के द्वारा गाड़ी की विशेषताओं से अवगत कराया गया। एवं टोयोटा एक्सचेंज तथा टोयोटा फाइनेंस के अंतर्गत आकर्षक लाभ कि जानकारी भी दी गई लोगों में न्यू कुल टोयोटा ग्लान्जा को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस दौरान आठ लोगों ने ऑन द स्पॉट बुकिंग कराई। गाड़ी कीफायदी रेंज में उपलब्ध है।

 

टोयोटा कि यह नवीनतम पेशकश नई और शक्तिशाली 1.2 लीटर के-सीरिज पेट्रोल इंजन से युक्त है ताकि वाहन चलाने का उत्कृष्ट अनुभव प्राप्त हो सके। न्यू कुल टोयोटा ग्लान्जा मैनुअल ट्रांसमिशन और ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन में उपलब्ध है।

कार का बाहरी हिस्सा शानदार और स्पोर्टी लुक देता है। न्यू कूल टोयोटा ग्लान्जा विभिन्न विशेषताओं जैसे 360 डिग्री कैमरा, हेड्स अप डिस्प्ले, क्रुज कंट्रोल, छह एयर बैग तथा स्मार्ट वाच कंट्रोल आदि आधुनिक विशेषताओं से लैश है। फिलहाल इसके चार वैरायटी उपलब्ध है। इसकी अधिक जानकारी के लिए रूद्रा टोयोटा के शोरूम में आकर संपर्क कर सकते है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *