Press "Enter" to skip to content

पद्मश्री किसान चाची की तबीयत बिगड़ी, पटना में भर्ती

बिहार: आनंदपुर निवासी पद्मश्री किसान चाची राजकुमारी देवी की तबीयत बिगड़ने के बाद पटना के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार की शाम में किसान चाची की तबीयत में सुधार आने की खबर आई थी। परिजनों द्वारा बताया गया कि 15 जनवरी को अचानक तबीयत बिगड़ी थी। इसके बाद उन्हें सरैया के एक निजी अस्पताल में दिखाया गया। वहां से शहर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज कराया गया। लेकिन सुधार नहीं होने पर उन्हें पटना एम्स रेफर किया गया था।

पद्मश्री 'किसान चाची' ने समाज के खिलाफ जाकर की खेती, बदली कई महिलाओं की  तकदीर - padma shri Kisan Chachi Pickle story Muzaffarpur Rajkumari Devi Kisan  Chachi empowered over 300 rural women

किसान चाची की बेटी सुप्रिया कुमारी व पुत्र अमरेन्द्र कुमार के द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार की शाम एम्स में इलाज शुरू हुआ। फिर बेहतर इलाज के लिए उसी रात अपोलो में भर्ती कराया गया। अभी वह किसी से बातचीत नहीं कर पा रही हैं। जिले के कई लोगों ने वहां जाकर किसान चाची का हाल जाना हैं। 

बिहार की किसान चाची, बेटी होने पर समाज ने 'ठुकराया' था, आज CM से लेकर PM तक  करते हैं तारीफ

बता दें, किसान चाची न सिर्फ बिहार बल्कि देश में अपनी मेहनत की बदौलत जानी जाती है। वर्ष 2003 में किसान मेले में उनके द्वारा बनाये गए उत्पाद को पुरस्कार मिला था। किसान चाची को 2007 में किसान श्री सम्मान मिला था। इसके बाद से लोग उनको किसान चाची नाम से पुकारने लगे।

साइकिल से गांव-गांव में घूमकर महिलाओं की जिंदगी संवार रहीं 'किसान चाची'

किसान चाची की लोकप्रियता के कारण उनके घर पर उनके द्वारा तैयार उत्पादों को देखने के लिए स्वयं सीएम नीतीश कुमार भी आये थे। किसान चाची को वाइब्रेंट गुजरात-2013 में आमंत्रित किया गया था। उस समय गुजरात के सीएम रहे नरेंद्र मोदी ने भी उनके कार्यों को सराहा था। 2015 में किसान चाची कौन बनेगा करोड़पति में भी शामिल हुई थी और तब अपने हीं अंदाज में अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देकर चर्चा में आयी थी। 2019 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किसान चाची को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया था।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *