मुजफ्फरपुर: रेड जोन के बाद अब प्रदूषण का ग्राफ येलो जोन में चल रहा है।मुजफ्फरपुर का प्रदूषण का ग्राफ वैसे तो पटना से कम हैं। दीपावली के बाद से यह स्थिति बनी हुई है। रविवार को मुजफ्फरपुर का एक्यूआइ 289 पर पहुंच गया है। पटना का ग्राफ 326 और गया का ग्राफ 170 एक्यूआइ पर थमा हैं। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी की समस्या बढ़ गई है। बच्चों से लेकर वरीय नागरिक सभी इस परेशानी से जूझ रहे हैं।



प्रदूषण का ग्राफ बढ़ने के कई कारण हैं जैसे- पुराने वाहन, मिलावटी तेल से चल रहा है उससे बढ़ रहा प्रदूषण, शहर में उड़ रहे धूलकण तथा जाम लगने के कारण भी प्रदूषण का ग्राफ बढ़ रहा हैं। वायु प्रदूषण का ग्राफ, वायु गुणवत्ता का मानक शून्य से 50 के बीच एक्यूआइ अच्छा, 51 से 100 संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम, 201 से 300 खराब, 301 से 400 बहुत खराब और 401 से 500 के बीच को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।













Be First to Comment