Press "Enter" to skip to content

ससुराल वालों की प्रता’ड़ना से परेशान, दो बच्चों संग माँ ने की खुद’कुशी.

पटना : ससुराल में कलह और प्रताड़ना से तंग आकर एक माँ ने अपने दो मासूम बच्चो को एक-एक कर कुएं में फेंका और इसके बाद खुद भी उसी कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। यह झंझोड़ देने वाली घटना बिक्रम में असपुरा स्थित धर्मकांटा के समीप हुई है।जिसमे माँ और दोनों बच्चो की मौत हो गई। मृतका की उम्र 28 साल और बड़े बच्चे आयुष की उम्र 2 साल व छोटे बच्चे की उम्र मात्र 3 माह थी।मृतका रानीतालाब थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर मठिया गांव निवासी लाला यादव की पुत्री निशा देवी थी।उसका ससुराल दुल्हिन बाजार के हरेरामपुर गांव में था।जहाँ उसका विवाह नीरज कुमार से 11 मई 2018 को हुआ था।
मृतका निशा देवी के भाई ने प्रद्युम्न व नीतीश ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन मायके में ही रह रही थी।शनिवार की रात निशा की बात उसके पति नीरज से चार घंटे तक हुई थी।उसकी अगली सुबह रविवार को सुबह में निशा अपने दोनो बच्चो के साथ घर से निकली थी।इसी बीच क्या हुआ, ये हमलोग को पता नहीं। दोनो भाई ने बताया कि ससुराल में निशा से रुपयों की मांग की जाती थी और छठ के दो दिन पूर्व ससुरालवालों ने जान से मारने की कोशिश भी की थी।

महिला दोपहर 12:38 बजे कुएं के पास पहुँची।एक बच्चा गोद मे और दूसरा बगल में ।पहले गोद मे लिए 3 माह के छोटे बेटे को कुएं में फेंका उसके बाद बड़े बेटे आयुष को दोनों हाथों से पकड़कर कुएं में फेंक दिया।अंत मे खुद भी कुएं में छलांग लगाई और आत्महत्या कर ली।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from PATNAMore posts in PATNA »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *