Press "Enter" to skip to content

पटना : बिहार में बदला रहेगा मौसम, दिन में गरमी तो रात रहेगी सर्द, छाए रहेंगे बादल

पटना : बिहार के अधिकतर जिलों के लिए मौसम के हिसाब से अगले दो दिन चुनौती भरे होंगे। दिन में गर्मी रहेगी तो रात में लोगों को ठंड का अहसास होगा। यह सब पछुआ हवा की रफ्तार में कमी आने की वजह से होगा।

हालांकि, शुक्रवार से मौसम में फिर से बदलाव हो जाएगा। मौसम गर्म और सर्द होने की वजह से सुबह के समय में अधिकतर मैदानी और जलस्त्रोत के आसपास के क्षेत्रों में धुंध भी हो सकती है। इससे दृश्यता 150 मीटर तक होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, पटना, गया, बेगूसराय सहित 20 जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान निकलने वाली धूप में तपिश कम रहेगी, जिससे शाम के बाद मौसम सर्द हो जाएगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम के साथ ही जम्मू काश्मीर के आसपास के क्षेत्रों में एक पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। इसकी वजह से पश्चिम बंगाल और ओडिशा के साथ ही जम्मू कश्मीर में हल्की बारिश भी हो सकती है। इसी के साथ बिहार और झारखंड में कुछ स्थानों पर आसमान पर बादल छाए रहेंगे। इससे तापमान स्थिर रहने का अनुमान है।


दो दिनों के बाद पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी की वजह से हवा से चलने वाली ठंडी हवाओं का प्रभाव हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार में भी होगा। इससे दिन के साथ ही रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। पटना में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *