Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर के कई गांवों में बाढ़ आने से बेघर हो रहे लोग

मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड की बेरई उत्तरी पंचायत के कई गावों में बाढ़ का पानी गया है। इससे इन गांवों के लोग बेघर हो चुके हैं।

ग्रामीणों की परेशानी काफी बढ़ चुकी है। सभी ऊंचे स्थानों पर बसेरा बना रहे हैं। लोगों को अपने पशुओं के लिए चारे की भी चिंता सता रही है।

कई गांव तो पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं। इन गांवों का दूसरे गांवों से सड़क संपर्क भंग हो चुका है। इससे लोग बेबस हो चुके हैं।

स्थानीय मुखिया ने सीओ से भेंट कर बाढ़ पीड़ितोंे को मुआवजा और बाढ़ राहत सामग्री दिलाने की मांग की है। उन्होंने सीओ से कहा कि जल्द से जल्द ग्रामीणों को बाढ़ राहत सामग्री दिलायी जाए।

मुखिया के साथ मौजूद छात्र राजद के कटरा प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद फैसल ने कहा सूबे में अफसरशाही का राज चल रहा है। इस सरकार में गरीबों की कोई सुनने वाला नहीं है।

उन्होंने कहा कि हमलोगों ने सीओ से भेंट की। उनका कहना है कि बाढ़ का पानी नहीं बरसात का पानी है। इधर, ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ का पानी है। मवेशी के लिए चारा तक नहीं बचा है।

Share This Article
More from AUTOMOBILESMore posts in AUTOMOBILES »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *