कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र में रेलवे पटरी के किनारे 30 वर्षीय विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में श’व मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृ’तका की पहचान देवगांव पंचायत के वार्ड नंबर-2 निवासी जोशना देवी के रूप में हुई है. घट’ना की सूचना मिलते ही आजमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और श’व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया.
मृत’का का श’व खुरियाल रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर स्थित लक्ष्मीपुर रेलवे अंडरपास के पास रेलवे पटरी के किनारे मिला. श’व मिलने की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को हुई, मौके पर भीड़ जुट गई. पुलिस ने घट’नास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और मामले की छानबीन शुरू की.मृ’तका के पिता डोमन मंडल ने आजमनगर थाना में लिखित आवेदन देकर अपनी बेटी की ह’त्या का आ’रोप उसके पति भोला सिंह पर लगाया है. पिता के अनुसार, शादी के बाद से ही जोशना देवी और भोला सिंह के बीच अक्सर विवा’द होता था. घ’टना वाली रात भी दोनों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है.
पिता का आ’रोप है कि विवा’द के बाद जोशना की गला द’बाकर ह’त्या कर दी गई और श’व को रेलवे पटरी के पास फें’क दिया गया. उन्होंने यह भी आ’रोप लगाया कि घ’टना के बाद श’व को वहां से उठाकर घर लाया गया. हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है.मामले में पुलिस ने मृ’तका के पति भोला सिंह को गिरफ्ता’र कर लिया है. पुलिस ने उसे न्यायिक हिरास’त में भेज दिया है. मृत’का के पिता के आवेदन के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है.
पुलिस ह’त्या समेत अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. घट’नास्थल से मिले साक्ष्यों के साथ ही मृ’तका के परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.स्थानीय लोगों के अनुसार, शादी से पहले जोशना देवी और भोला सिंह के बीच प्रेम प्रसंग था. इसकी जानकारी दोनों परिवारों को होने के बाद सामाजिक सहमति से दोनों की हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी कराई गई थी.

शादी के कुछ समय बाद दोनों के बीच वि’वाद की बात सामने आने लगी. अब जोशना की संदिग्ध मौ’त के बाद परिवार ने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरो’प लगाए हैं. आजमनगर पुलिस के अनुसार, श’व को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौ’त के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.















Be First to Comment