Press "Enter" to skip to content

मोतिहारी में स्कूल बस की ट’क्कर से युवक गं’भीर रूप से घा’यल, गुस्सा’ए लोगों ने गाड़ी में की तो’ड़फोड़

मोतिहारी: नगर थाना क्षेत्र के मीना बाजार के पास मंगलवार को जीडी गोयनका स्कूल की बस की टक्क’र से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घा’यल हो गया। हा’दसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और गुस्साए लोगों ने स्कूल बस में जमकर तो’ड़फोड़ कर दी। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई।

घा’यल व्यक्ति की पहचान गोपाल साहा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जीडी गोयनका स्कूल की बस बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान मीना बाजार के पास गोपाल साहा बस की चपे’ट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से घा’यल हो गए।हा’दसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घा’यल गोपाल साहा को तत्काल इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घ’टना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और दुर्घट’ना को लेकर नाराजगी जताने लगे। आक्रो’शित लोगों ने स्कूल बस को रोक लिया और उसके शीशे समेत कई हिस्सों में तो’ड़फोड़ कर दी। इस दौरान कुछ समय के लिए इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई।बस में तो’ड़फोड़ की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

पुलिस ने बताया कि दुर्घ’टना के कारणों की जांच की जा रही है। बस चालक और स्कूल प्रबंधन से भी पूछताछ की जाएगी। फिलहाल घा’यल गोपाल साहा का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *