भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के चांदी गांव में बुधवार की सुबह दर्द’नाक हा’दसे में क’रंट लगने से चाचा-भतीजे की मौ’त हो गई। दोनों को गंभीर हा’लत में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने द’म तो’ड़ दिया। घट’ना के बाद गांव एवं आसपास के इलाके में अफरा-तफरी और मात’म का माहौल कायम हो गया।
मृ’तकों की पहचान चांदी गांव वार्ड संख्या-10 निवासी स्व. मंगरु साह के 56 वर्षीय पुत्र महेंद्र साह तथा उसी गांव निवासी राजेंद्र साह के 30 वर्षीय पुत्र संजय कुमार के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजे थे। महेंद्र साह चांदी बाजार में मिठाई की दुकान चलाते थे, जबकि संजय कुमार उसी दुकान पर काम करता था।
मृ’तक महेंद्र साह के पुत्र रवि कुमार ने बताया कि उनके पिता अपने चचेरे भाई के साथ चांदी-कुल्हड़िया रोड पर सुबह टहलने निकले थे। इसी दौरान बंदरों के कारण बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिर गया था, जिसमें विद्युत प्रवाहित हो रही थी। अनजाने में महेंद्र साह उस तार की चपे’ट में आ गए और क’रंट लगने से छटपटाने लगे। उन्हें बचाने के लिए भतीजा संजय कुमार दौड़कर पहुंचा, लेकिन वह भी करं’ट की च’पेट में आ गया।
घट’ना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को तत्काल इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर रवाना हुए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दोनों की मौ’त हो गई। इस हृदयविदारक घट’ना के बाद पूरे गांव में शो’क की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
















Be First to Comment