मुजफ्फरपुर: बैंक अपने 120वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर 03 अगस्त को शहर के जुब्बा साहनी पार्क में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर (फ्री हेल्थ चेकअप कैंप) का आयोजन किया। इस विशेष शिविर पर सुबह की सैर पर निकले स्थानीय निवासियों और पार्क में मौजूद लोगों ने इस पहल का बढ़-चढ़कर लाभ उठाया।


शिविर के दौरान लगभग 50 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच करवाई। डॉक्टर अमित रोशन ने पूरे हेल्थ चेकअप की देखरेख की और डॉक्टरों की टीम के साथ लोगों के ब्लड प्रेशर, शुगर व अन्य बुनियादी स्वास्थ्य पैरामीटर्स की जांच कर उन्हें सेहतमंद रहने के सुझाव दिए।
जोनल मैनेजर कमलेश कुमार सिंह, डिप्टी जोनल मैनेजर राजीव कुमार और बैंक अधिकारियों ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह और सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत आम जनमानस के स्वास्थ्य और कल्याण को ध्यान में रखते हुए इस शिविर का आयोजन किया गया।









Be First to Comment