Press "Enter" to skip to content

खेत में शौच के लिए गए मासूम की आकाशीय बिजली गिरने से द’र्दनाक मौ’त, परिवार में कोहरा’म

कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से 14 वर्षीय बालक की मौ’त हो गई. हा’दसा बैरिया पंचायत के सोलकंधा गांव में हुआ. मृ’तक की पहचान दीपक सिंह के 14 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण कुमार सिंह के रूप में हुई है. घ’टना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई, वहीं पूरे गांव में शो’क का माहौल है.

जानकारी के अनुसार लक्ष्मण रविवार को अपने घर के पास डाबलू चौक स्थित खेत में शौच के लिए गया था. इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया. देखते ही देखते तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गई. इसी बीच खेत में आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी च’पेट में आने से लक्ष्मण गंभीर रूप से झु’लस गया और मौके पर ही उसकी मौ’त हो गई.

हा’दसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. घट’ना की खबर गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंच गए. बेटे की मौ’त की खबर सुनकर माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. अचानक हुई इस घ’टना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

परिजनों ने घट’ना की जानकारी आजमनगर अंचलाधिकारी अजय कुमार सिंह को दी. सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है. अंचलाधिकारी ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से बालक की मौ’त की सूचना मिली है. मामले की स्थलीय जांच कराई जाएगी. अंचलाधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद सरकारी प्रावधानों के अनुसार पी’ड़ित परिवार को देय अनुग्रह अनुदान और मुआवजा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

इधर, घ’टना के बाद ग्रामीणों में भी शो’क का माहौल है. ग्रामीण सुदाम सिंह, प्रीतम कुमार मंडल समेत अन्य लोगों ने प्रशासन और राज्य सरकार से पी’ड़ित परिवार को जल्द से जल्द मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है.

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *