मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में बच्चे के लिए दूध गर्म करने के दौरान गैस सि’लेंडर में आ’ग लग गई. इसके बाद सिलेंडर में तेज ध’माका हुआ और देखते ही देखते आ’ग ने आसपास के चार घरों को अपनी चपे’ट में ले लिया. हाद’से में चारों घर पूरी तरह ज’लकर रा’ख हो गए. आ’ग की इस घट’ना में 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है. वहीं, घर में बंधी दो बकरियों की भी आ’ग में झुल’सने से मौ’त हो गई.
घट’ना महंत मनियारी विशुनपुर टोला के वार्ड संख्या 09 की है. आ’ग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना मनियारी थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी. सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया.

स्थानीय लोगों के अनुसार, एक महिला घर में अपने छोटे बच्चे के लिए दूध गर्म कर रही थी. इसी दौरान गैस सि’लेंडर के रेगुलेटर या पाइप में रिसाव होने की वजह से अचानक आ’ग लग गई. आ’ग लगते ही महिला बच्चे को लेकर घर से बाहर निकल गई. इसके कुछ ही देर बाद सिलें’डर में तेज धमा’का हो गया.
सि’लेंडर फट’ने के बाद आ’ग तेजी से फैलने लगी और आसपास के घर भी इसकी च’पेट में आ गए. आ’ग की लप’टें देखकर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और अपने स्तर से आ’ग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी.आ’ग की चपेट में मोहम्मद नियाज और मोहम्मद सिराज समेत चार लोगों के घर आ गए. देखते ही देखते घरों में रखा अनाज, कपड़े, नकदी, गहने और घरेलू सामान ज’लकर नष्ट हो गया. आ’ग इतनी तेजी से फैली कि परिवारों को सामान निकालने तक का मौका नहीं मिल सका.
इस अ’ग्निकांड में घरों में बंधी दो बकरियों की भी मौ’त हो गई. आ’ग और सि’लेंडर ब्ला’स्ट से हुए नुकसान के बाद पीड़ि’त परिवारों के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर भी परेशानी खड़ी हो गई है.सिलें’डर ब्ला’स्ट के बाद आग की सूचना मिलते ही मनियारी थाना पुलिस और अग्नि’शमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आ’ग पर काबू पाया. आ’ग बुझने तक चारों घरों में रखा अधिकांश सामान ज’ल चुका था.मनियारी थानाध्यक्ष श्रीकांत चौरसिया ने घट’ना की पुष्टि करते हुए बताया कि आ’ग लगने की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी. मामले की जांच की जा रही है.

















Be First to Comment