Press "Enter" to skip to content

मुंगेर व्यवहार न्यायालय की 9 बिल्डिंग में लगी आ’ग, प्रथम तल पर मची अफरा-तफरी

मुंगेर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है. मुंगेर व्यवहार न्यायालय की 9 बिल्डिंग के प्रथम तल पर अचानक आग लगने से न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई. आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया गया.

बताया जा रहा है कि जिस प्रथम तल पर आग लगी है, वहां कई अदालतें संचालित होती हैं. आग लगने के बाद न्यायालय परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और आम लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया. एहतियात के तौर पर परिसर को खाली कराया गया.आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की. दमकल की कई गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है. आग की वजह से प्रथम तल पर संचालित होने वाले न्यायिक कार्य प्रभावित होने की आशंका है.

आग किस वजह से लगी, इसका अभी पता नहीं चल सका है. घटना के बाद आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी. वहीं, आग से हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है.

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *