वैशाली के राघोपुर में रास्ते को लेकर चल रहे पुराने वि’वाद ने शनिवार सुबह खू’नी रूप ले लिया. जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 9 में विवाद के दौरान 70 वर्षीय बुजुर्ग हरबंसू राय की गो’ली मा’रकर ह’त्या कर दी गई. गो’ली उनकी आंख में लगी, जिससे मौके पर ही उनकी मौ’त हो गई. घट’ना के बाद गांव में तनाव का माहौल है.
मृ’तक की पहचान स्व’र्गीय सीताब राय के 70 वर्षीय पुत्र हरबंसू राय के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार, हरबंसू राय और गांव के ही श्याम नंदन राय के बीच एक साल से अधिक समय से रास्ते को लेकर वि’वाद चल रहा था. इसी विवाद को लेकर शनिवार सुबह दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी. बताया जा रहा है कि वि’वादित रास्ते पर श्याम नंदन राय की ओर से घर बनाए जाने को लेकर हरबंसू राय पक्ष आपत्ति जता रहा था. इसी बीच हरबंसू राय ने रास्ते पर पिलर डाल दिया था. पिलर को लेकर दूसरे पक्ष ने विरोध किया. इस पर हरबंसू राय के परिजनों की ओर से कहा गया कि पहले रास्ते से घर हटाया जाए, इसके बाद पिलर भी हटा दिया जाएगा.
शनिवार सुबह इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. कहा’सुनी के बाद वि’वाद बढ़ गया और इसी दौरान हरबंसू राय को गो’ली मा’र दी गई. गो’ली सीधे उनकी आंख में लगी. गो’ली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौ’त हो गई. बुजुर्ग की गो’ली मार’कर ह’त्या की खबर फैलते ही गांव में अफरातफ’री मच गई. बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. घ’टना की सूचना मिलते ही जुड़ावनपुर थाना और राघोपुर थाना की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची.
पुलिस ने घट’नास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. दोनों पक्षों के बीच तना’व को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुलिस की ओर से इलाके में गश्त भी बढ़ा दी गई है.वैशाली के पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने बताया कि एक व्यक्ति की गो’ली मा’रकर ह’त्या की गई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरो’पी पड़ोस का ही रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस अधिकारी घट’नास्थल के लिए रवाना हुए हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है.












Be First to Comment