Press "Enter" to skip to content

पटना में छात्रा के अपहर’ण की कोशिश, चॉकलेट का लालच देकर ले जाने का प्रयास; 10 दिन बाद भी आरो’पी फ’रार

पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र स्थित नारायण नगर कॉलोनी में नौ वर्षीय छात्रा के कथित अप’हरण के प्रयास का मामला सामने आया है। घट’ना 18 जुलाई की दोपहर की बताई जा रही है। आरो’प है कि एक नकाबपो’श युवक ने चॉकलेट का लालच देकर बच्ची को अपने साथ ले जाने की कोशिश की। हालांकि बच्ची के शोर मचाने पर आ’रोपी मौके से फरार हो गया।

पी’ड़ित छात्रा डॉन बॉस्को स्कूल की छात्रा है। घ’टना के बाद उसके पिता ने फुलवारी शरीफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, लेकिन लगभग 10 दिन बीत जाने के बावजूद आ’रोपी पुलिस की गिर’फ्त से बाहर है।परिजनों के अनुसार, 18 जुलाई की दोपहर बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान चेहरे पर मास्क लगाए एक युवक वहां पहुंचा और चॉकलेट देने का लालच देकर उसे अपने साथ ले जाने लगा। युवक की हरकत से घबराई बच्ची ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया।

आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकलने लगे, जिसके बाद आरो’पी वहां से भाग निकला। परिवार का कहना है कि घ’टना के बाद से बच्ची मानसिक रूप से डरी हुई है और स्कूल जाने से भी घबरा रही है। उनका कहना है कि यदि बच्ची ने समय रहते साहस नहीं दिखाया होता, तो कोई गंभीर घट’ना हो सकती थी।पीड़ि’त परिवार ने पुलिस से कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर आरो’पी की पहचान करने की मांग की है। उनका कहना है कि घट’ना के बाद पूरा परिवार भय के माहौल में जी रहा है।

बच्ची के पिता का आ’रोप है कि शिकायत दर्ज कराने के करीब 10 दिन बाद भी पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने मामले की गंभीरता से जांच कर आरो’पी की जल्द गिर’फ्तारी और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।वहीं, फुलवारी शरीफ थाना प्रभारी गुलाम शाहबाज आलम ने कहा, “आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *