बिहार के पटना जिले से गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाढ़ थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर प्राथमिक विद्यालय के समीप एक व्यक्ति का श’व मिलने से इलाके में ह’ड़कंप मच गया। श’व के पास से एक देशी क’ट्टा बरामद होने के बाद घ’टना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
घट’ना की जानकारी मिलते ही बाढ़ थाना की पुलिस टीम घट’नास्थल पर पहुंची। पुलिस ने इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित किया और मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घट’ना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके।
पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से एक देशी क’ट्टा बरामद किया गया है। हथि’यार मिलने के बाद पुलिस हत्या, आत्मह’त्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि युवक की मौ’त गो’ली लगने से हुई है या किसी अन्य कारण से। घट’नास्थल से मिले साक्ष्यों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृ’तक की पहचान हासनचक निवासी करीब 40 वर्षीय सुजीत कुमार के रूप में की जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।घट’ना की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे आप’राधिक घ’टना से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ अन्य संभावनाओं की बात कर रहे हैं।
पुलिस ने श’व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौ’त के कारणों की सही जानकारी मिल पाएगी। बाढ़ थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है। मृ’तक के मोबाइल फोन, आपसी विवाद, पारिवारिक स्थिति और अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक की मौ’त के पीछे कोई सा’जिश है या यह किसी अन्य परिस्थिति का परिणाम है।फिलहाल इस घट’ना के बाद सिकंदरपुर इलाके में दह’शत का माहौल है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।








Be First to Comment