बेगूसराय में जमीन वि’वाद को लेकर बुधवार को दो पक्षों के बीच खूनी संघ’र्ष हो गया. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल गांव में करीब 29 कट्ठा जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि सैकड़ों की संख्या में बाइक सवार बद’माश मौके पर पहुंच गए. आरो’प है कि जमीन पर कब्जे की कोशिश के दौरान दोनों पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फाय’रिंग शुरू हो गई. 10 राउंड से अधिक गो’ली चलने की बात सामने आ रही है. गो’लीबारी में चार लोग घा:यल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बेगूसराय शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घट’ना के बाद कंकौल गांव में अफरा-तफरी मच गई. गो’लियों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में दहश’त फैल गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुरुआत में जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी. देखते ही देखते वि’वाद बढ़ गया और फा’यरिंग शुरू हो गई. अचानक हुई गो’लीबारी के बाद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.
बताया जा रहा है कि करीब 29 कट्ठा जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से वि’वाद चल रहा था. बुधवार को बड़ी संख्या में बाइक सवार लोग मौके पर पहुंचे. आ’रोप है कि जमीन पर कब्जे की नीयत से पहुंचे लोगों के बाद वहां तनाव बढ़ गया और देखते ही देखते विवाद हिं’सक हो गया. इसी दौरान दोनों तरफ से गो’लीबारी शुरू हो गई. करीब 10 राउंड से अधिक फा’यरिंग की बात सामने आई है. गो’लीबारी में चार लोग घा’यल हो गए. घट’ना के बाद घा’यलों को आनन-फानन में इलाज के लिए बेगूसराय शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
गो’ली लगने से घाय’ल लोगों की पहचान सनोज यादव, पिता रामबली यादव, मोहन यादव, पिता सिंटू यादव, धर्मवीर यादव, पिता जयजय लाल यादव और धीरज यादव, पिता धर्मवीर यादव के रूप में हुई है. सभी घाय’लों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है.
फा’यरिंग के बीच ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने उसकी पि’टाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया. घट’ना के दौरान मौके पर मौजूद एक दर्जन से अधिक बाइक को भी आक्रोशित ग्रामीणों ने क्षति’ग्रस्त कर दिया.
गो’लीबारी की सूचना मिलते ही एसपी मनीष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घट’नास्थल का जायजा लिया. मुफस्सिल थाना सहित कई थानों की पुलिस को मौके पर तैनात किया गया है. पुलिस घट:नास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ फाय’रिंग में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है.












Be First to Comment