पूर्वी चंपारण के पताही थाना क्षेत्र में शरा’ब तस्क’री का एक हैरान करने वाला तरीका सामने आया है. पुलिस ने ऐसी मॉडिफाइड बाइक जब्त की है, जिसकी पेट्रोल टंकी को अंदर से इस तरह बदल दिया गया था कि उसमें पेट्रोल की जगह श’राब छिपाकर ले जाई जा सके. पुलिस ने बाइक की टंकी से 40 बोतल सोफिया श’राब बरामद की है. हालांकि, पुलिस को देखते ही बाइक पर सवार दोनों कथित तस्कर वाहन छोड़कर मौके से फ’रार हो गए.
मामला पताही थाना क्षेत्र के भंडार रोड स्थित मंगनी चौक के पास का है. बताया गया कि पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी. इसी दौरान पुलिस की नजर एक संदि’ग्ध बाइक पर पड़ी. बाइक पर दो युवक सवार थे. पुलिस को अपनी ओर आते देख दोनों युवक बाइक छोड़कर मौके से भाग निकले.

पुलिस ने जब बाइक की जांच शुरू की तो उसके मॉडिफिकेशन को देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए. बाइक की सामान्य पेट्रोल टंकी को अंदर से खोखला कर उसमें शरा’ब छिपाने की व्यवस्था की गई थी. तस्क’री के लिए बाइक की टंकी का इस्तेमाल किया जा रहा था.
पुलिस की जांच में सामने आया कि बाइक की असली पेट्रोल टंकी में शरा’ब रखने की जगह बनाई गई थी. बाइक को चलाने के लिए अलग से एक छोटी बोतल में पेट्रोल रखा गया था. इस तरह बाइक में पेट्रोल की जगह शरा’ब छिपाकर उसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाने की कोशिश की जा रही थी. पुलिस ने बाइक की टंकी को खोलकर जांच की तो उसके अंदर से 40 बोतल सो’फिया श’राब बरामद हुई. इसके बाद पुलिस ने श’राब को जब्त करते हुए बाइक को भी अपने कब्जे में ले लिया.
पुलिस के अनुसार, बाइक पर सवार दोनों युवकों ने पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश की और बाइक मौके पर ही छोड़ दी. पुलिस अब दोनों की पहचान करने में जुटी है. फरार आरो’पितों की गिरफ्ता’री के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.जांच के दौरान पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद बाइक किसके नाम पर है. बाइक चो’री की है या किसी व्यक्ति की निजी बाइक है, इसकी भी जांच की जा रही है.









Be First to Comment