Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में बीजेपी विधायक के समर्थकों की पुलिस से भि’ड़ंत, महिला पुलिसकर्मी से छे’ड़छाड़ का आ’रोप, 10 पर एफआईआर

मुजफ्फरपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साहेबगंज विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत मिलने की खुशी में मनाया गया जश्न विवाद में बदल गया। विधायक समर्थकों के जश्न के दौरान पुलिस और समर्थकों के बीच ती’खी झ’ड़प हो गई। इस दौरान पुलिस टीम पर हम’ले, महिला पुलिसकर्मी से छेड़’खानी, मा’रपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसे गंभीर आरोप सामने आए हैं। पुलिस ने इस मामले में 6 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, दो आ’रोपियों को गि’रफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, राजेपुर ओपी क्षेत्र के फुलवरिया चौक पर सोमवार देर रात विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत मिलने की खुशी में उनके समर्थक जश्न मना रहे थे। मौके पर तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था और समर्थकों की बड़ी संख्या मौजूद थी। इसी दौरान गश्ती पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात शोर-शराबा बंद करने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। पुलिस की इस कार्रवाई का कुछ लोगों ने विरोध किया और देखते ही देखते मामला विवाद में बदल गया। आरो’प है कि समर्थक पुलिस से भिड़ गए और स्थिति हिंसक हो गई।

साहेबगंज एसडीपीओ अभिजीत कौर के अनुसार, उप’द्रवियों ने पुलिस टीम पर ह’मला कर दिया। आरोप है कि पुलिस पर बम भी फेंका गया। एक महिला पुलिसकर्मी के साथ मा’रपीट और छे’ड़खानी की गई। इतना ही नहीं, एक पुलिसकर्मी की गर्दन में गमछा बांधकर उसे घसी’टने और उसका ह’थियार छीनने की भी कोशिश की गई। घट’ना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाकर स्थिति को नियंत्रित किया।

इस मामले में महिला सब-इंस्पेक्टर आरती कुमारी के बयान पर राजेपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने 6 नामजद और 10 अज्ञात लोगों को आरो’पी बनाया है। मुख्य आ’रोपी के रूप में मोतीपुर प्रखंड प्रमुख मालती कुमारी के देवर राजेश कुमार सिंह का नाम शामिल किया गया है। उन पर पुलिस पर हम’ले का नेतृत्व करने का आरोप है। इसके अलावा प्राथमिकी में विवेक सिंह, वीरेंद्र सिंह, सोनू सिंह, राजकिशोर पंडित और विनोद कुमार को भी नामजद किया गया है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फुलवरिया गांव में छापेमारी कर सोनू कुमार और राजकिशोर पंडित को गिर’फ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायिक हि’रासत में भेजा जा रहा है। वहीं, मुख्य आ’रोपी राजेश कुमार सिंह की गिर’फ्तारी के लिए पुलिस ने देर रात उसके संभावित ठिकानों और मोतीपुर प्रखंड प्रमुख के आवास पर भी छापेमारी की। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले वह फरा’र हो गया। उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *