Press "Enter" to skip to content

शादी के बाद भी मास्टर साहब को नहीं भूल पाई प्रेमिका, 6 महीने बाद ही कर दिया बड़ा कांड

बिहार के समस्तीपुर जिले में शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचे उसके पुराने प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई, जहां दोनों की शादी कराने का फैसला लिया गया. पंचायत के फैसले के बाद महिला के पति की मौजूदगी में उसके पुराने प्रेमी ने महिला की मांग में सिंदूर भरा और मंगलसूत्र पहनाया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार, खगड़िया जिले की रहने वाली अनुराधा कुमारी की करीब 10 साल पहले ताजपुर थाना क्षेत्र के चकपहाड़ निवासी पन्ना लाल यादव से मुलाकात हुई थी. बताया जा रहा है कि उस समय पन्ना लाल एक विद्यालय में शिक्षक था और अनुराधा वहां पढ़ाई करती थी. इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया था.

बाद में परिवार की सहमति से पन्ना लाल यादव की शादी दूसरी जगह हो गई. इसके बावजूद अनुराधा और पन्ना लाल के बीच बातचीत का सिलसिला पूरी तरह खत्म नहीं हुआ. दोनों एक-दूसरे के संपर्क में बने रहे। इधर, अनुराधा ने समस्तीपुर के सिंघिया खुर्द स्थित एक नर्सिंग कॉलेज में दाखिला लिया. कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात वहां काम करने वाले मनोहर कुमार से हुई. दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और करीब छह महीने पहले दोनों ने शादी कर ली.

शादी के बाद अनुराधा अपने पति के साथ ससुराल में रहने लगी. इसी दौरान उसके पुराने प्रेमी पन्ना लाल को अनुराधा के समस्तीपुर में रहने की जानकारी मिली. इसके बाद दोनों के बीच दोबारा मुलाकात होने लगी. बताया जा रहा है कि इसकी जानकारी धीरे-धीरे अनुराधा के पति और उसके ससुराल वालों को भी हो गई.बताया जा रहा है कि पन्ना लाल यादव देर रात अनुराधा से मिलने उसके ससुराल पहुंचा था. इसी दौरान ग्रामीणों की नजर दोनों पर पड़ गई. ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया. इसके बाद मामले को लेकर गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और अगले दिन पंचायत बुलाने का फैसला लिया गया.

अगले दिन पंचायत बुलाई गई. पंचायत में दोनों पक्षों के लोगों के साथ ग्रामीण भी मौजूद रहे. बताया जा रहा है कि पंचायत में दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा हुई. इसके बाद पंचायत ने दोनों की शादी कराने का फैसला लिया.

इस फैसले पर अनुराधा के पति मनोहर कुमार की सहमति की बात भी सामने आई है. इसके बाद पंचायत के सामने पन्ना लाल यादव ने अनुराधा की मांग में सिंदूर भरा और उसे मंगलसूत्र पहनाया. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

इस मामले में सबसे ज्यादा चर्चा पन्ना लाल यादव की पहली शादी को लेकर हो रही है. जानकारी के मुताबिक पन्ना लाल पहले से शादीशुदा है और उसकी पहली पत्नी से दो बच्चे भी हैं. ऐसे में पंचायत के जरिए उसकी दूसरी शादी कराए जाने के फैसले को लेकर कानूनी सवाल उठ रहे हैं.

पहली पत्नी के अधिकारों और पंचायत द्वारा कराई गई इस शादी की कानूनी स्थिति को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. खास तौर पर यह सवाल उठ रहा है कि पहले से शादीशुदा व्यक्ति की दूसरी शादी किन परिस्थितियों में वैध मानी जाएगी और पंचायत को इस तरह का फैसला लेने का अधिकार है या नहीं.

फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. वायरल वीडियो और सामने आई जानकारी के आधार पर ही मामले की चर्चा हो रही है. पंचायत के फैसले के बाद अब यह मामला सामाजिक चर्चा के साथ-साथ कानूनी पहलुओं को लेकर भी सवालों के घेरे में है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *