जमुई जिले के सिकंदरा में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी और उनके पति गुड्डू यादव के ठिकानों पर छापेमारी की। EOU की टीम ने सिकंदरा स्थित आवास समेत अन्य संबंधित ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की।
सुबह से जारी छापेमारी के दौरान टीम ने परिसर में लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी और दस्तावेजों व अन्य अभिलेखों की गहन जांच शुरू कर दी। कार्रवाई की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया।
फिलहाल आर्थिक अपराध इकाई की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि छापेमारी किस मामले को लेकर की जा रही है। EOU के अधिकारी जांच पूरी होने तक इस संबंध में कोई जानकारी देने से बच रहे हैं। वहीं, छापेमारी की खबर के बाद जिले के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। 
जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी के पति गुड्डू यादव पूर्व एमएलसी प्रत्याशी रह चुके हैं। EOU की टीम कार्रवाई के दौरान परिसर में मौजूद दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।
















Be First to Comment