Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर के सेंट जेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल में प्रथम अंडर-16 कैरम प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ

मुजफ्फरपुर के सेंट जेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल में आज प्रथम अंडर-16 कैरम प्रतियोगिता का शुभारंभ संयुक्त निदेशक अमोद कुमार दत्ता द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधिवत रुप से किया गया।

दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या आशा किरण सिन्हा, उप-प्राचार्य श्री दीपक चंद्र सिन्हा, प्रभारी मार्शल दत्त तथा राज कुमार शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में संयुक्त निदेशक अमोद कुमार दत्ता ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, एकाग्रता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कल आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *