प्रीपेड बिजली खातों से डिफरमेंट चार्ज के नाम पर राशि काटे जाने से नाराज उपभोक्ताओं का गुस्सा गुरुवार को फू’ट पड़ा। तिलक मैदान रोड स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में सैकड़ों उपभोक्ताओं ने प्रद’र्शन करते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान कार्यालय परिसर में तोड़फोड़ और मा’रपीट भी हुई, जिसमें एक उपभोक्ता गंभीर रूप से घा’यल हो गया। घा:यल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
स्थिति बि’गड़ने की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। एसडीएम पूर्वी आनंद उत्सव, सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी, एसडीपीओ टाउन-1 सुरेश कुमार और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एहतियात के तौर पर भीड़ नियंत्रण दस्ता और आंसू गैस के गोले भी तैनात किए गए। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से बातचीत कर उन्हें शांत कराया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।
उपभोक्ताओं का आरो’प है कि पिछले दो दिनों से जिले के हजारों प्रीपेड बिजली उपभोक्ताओं के खातों से डिफरमेंट चार्ज के नाम पर 500 से 1200 रुपये तक की राशि काटी जा रही है। कुछ उपभोक्ताओं के खातों से इससे भी अधिक रकम कटने की शिकायत सामने आई है। अचानक बैलेंस खत्म होने के कारण कई घरों की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई।
बुधवार को भी बड़ी संख्या में उपभोक्ता तिलक मैदान रोड समेत बिजली विभाग के अन्य कार्यालयों में शिकायत लेकर पहुंचे थे, लेकिन उन्हें कटौती के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। गुरुवार को फिर करीब 200 उपभोक्ता कार्यालय पहुंचे। जब अधिकारियों की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो लोगों का आक्रोश बढ़ गया और देखते ही देखते विरोध प्रद’र्शन हंगा’मे में बदल गया।














Be First to Comment