Press "Enter" to skip to content

बिहार में निगरानी विभाग का एक्शन, बिजली विभाग का JE और सहायक रि’श्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्ता’र

भागलपुर में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर और उनके निजी सहायक को रि’श्वत लेते रंगे हाथ गि’रफ्तार किया है. निगरानी विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह नौलखा कोठी परिसर में कार्रवाई करते हुए जेई अमित कुमार और उनके सहयोगी सौरभ कुमार को पकड़ा. दोनों पर एक उपभोक्ता से काम के बदले रिश्वत लेने का आरो’प है.

जानकारी के अनुसार, जेई अमित कुमार अपने निजी सहायक सौरभ कुमार के जरिए उपभोक्ताओं से पैसे लेते थे. निगरानी विभाग के मुताबिक, एक उपभोक्ता से चार हजार रुपये रि’श्वत लेने की शिकायत मिली थी. शिकायत का सत्यापन करने के बाद टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही रिश्वत की रकम का लेनदेन हुआ, दोनों को मौके पर गिर’फ्तार कर लिया.

बताया जा रहा है कि बरारी निवासी सौरभ कुमार जेई के लिए बिचौलिए का काम करता था. आरो’प है कि मायागंज निवासी एक उपभोक्ता से किसी काम के बदले आठ हजार रुपये की रि’श्वत तय की गई थी और रकम ले ली गई थी. लेकिन तय समय पर काम पूरा नहीं हुआ. इसके बाद उपभोक्ता ने पैसे वापस करने का दबाव बनाया. मामला बढ़ने के बाद उसने पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई.

शिकायत की जांच और सत्यापन के बाद निगरानी विभाग ने मंगलवार को कार्रवाई की. दोनों आरो’पियों को गिर’फ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. गिर’फ्तार जेई अमित कुमार का पहले भी वि’वादों से नाता रहा है. करीब चार साल पहले बांका जिले के कटोरिया में तैनाती के दौरान उन्हें शरा’ब के न’शे में गिरफ्ता’र किया गया था. बिहार में शरा’बबंदी कानून के उल्लंघन के मामले में बिजली विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया था. निलंबन के दौरान उनकी रिपोर्टिंग कहलगांव अनुमंडल कार्यालय में कराई गई थी.

बाद में निलंबन खत्म होने के बाद उन्हें भागलपुर के तिलकामांझी नॉर्थ सेक्शन में तैनाती दी गई थी. अब रि’श्वत लेने के आरो’प में उनकी गिर’फ्तारी के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. निगरानी विभाग दोनों आरो’पियों से पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रहा है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *