बिहार के मोतिहारी जिले में अपरा’धियों के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ’रार अभि’युक्तों की गिर’फ्तारी और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज कर दी गई है।
इसी अभियान के तहत लखौरा थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की। भारी पुलिस बल के साथ पुलिस टीम ने ह’त्या कां’ड के फ’रार अभि’युक्त के घर पहुंचकर न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की। 
यह कार्रवाई लखौरा थाना कांड संख्या TR No.-840/24 के अभियुक्त सतेन्द्र राय, निवासी गोला पकड़िया दर्जी टोला, थाना लखौरा, जिला पूर्वी चंपारण के घर की गई। पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर अभियुक्त की संपत्ति को कुर्क किया। 
इस दौरान पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फ’रार अप’राधियों के खि:लाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। 












Be First to Comment