बिहार के समस्तीपुर जिले से प्रेम विवाह का एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने अपनी भैंस बेचकर शादी का खर्च जुटाया और अपनी प्रेमिका से अंतरजातीय विवाह कर लिया. शादी की जानकारी मिलते ही परिवार में विवाद शुरू हो गया. नाराज परिजनों ने युवक की पि’टाई कर दी, जबकि उसकी बहन ने मंदिर परिसर के बाहर जमकर हंगा’मा किया. इस पूरे घ’टनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
जानकारी के अनुसार, मामला समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र स्थित थानेश्वर मंदिर के पास का है. युवक और युवती लंबे समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे. शादी के लिए पैसे नहीं होने पर युवक ने अपनी भैंस बेच दी और उसी रकम से प्रेमिका के साथ विवाह कर लिया. दोनों ने परिवार की इच्छा के विरुद्ध अंतरजातीय विवाह किया.

शादी की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, परिवार के लोग नाराज होकर मंदिर पहुंच गए. आ’रोप है कि उन्होंने युवक के साथ मा’रपीट की और शादी का वि’रोध करते हुए जमकर हंगा’मा किया. इस दौरान दूल्हे की बहन ने भी मंदिर परिसर के बाहर वि’रोध प्रद’र्शन किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
घट’ना के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए. राहगीरों ने पूरे घट’नाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है.हंगामे की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है. हालांकि, इस संबंध में किसी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज कराए जाने की पुष्टि नहीं हुई है.










Be First to Comment