मुजफ्फरपुर के दामू चौक क्षेत्र में सोमवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण किए गए मकानों और निर्माणों को बुलडोजर की मदद से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और पूरे अभियान की निगरानी करते रहे।


प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे ताकि अभियान शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हो सके। बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुटी रही। प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए यह कार्रवाई की गई है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

















Be First to Comment