गयाजी पुलिस ने कई संगीन मामलों में वांछित और 50 हजार रुपये के इनामी टॉप-10 अप’राधी टिंकू सिंह उर्फ टिंकू कुमार उर्फ चौथा उर्फ सत्यनारायण सिंह को गि’रफ्तार कर लिया है।
एसएसपी के निर्देश पर जिले में इनामी अपरा’धियों की गिरफ्ता’री के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि टिंकू सिंह परैया थाना क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। 
पुलिस को देखते ही आ’रोपी भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे दबो’च लिया। पूछताछ में उसकी पहचान टिंकू सिंह उर्फ टिंकू कुमार उर्फ चौथा उर्फ सत्यनारायण सिंह, निवासी ईश्वर सिंह, थाना मुफस्सिल, जिला गया के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार, आरो’पी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह कई गंभीर आप’राधिक मामलों में फ’रार चल रहा था। न्यू अबगिला पहाड़तल्ली फाय’रिंग कांड में भी उसकी संलिप्तता सामने आई है। इस मामले में पहले ही पांच आ रोपियों को गिर’फ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा जा चुका है। फिलहाल पुलिस अन्य फरार अपरा’धियों की गिरफ्ता’री के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।











Be First to Comment