Press "Enter" to skip to content

ट्रेन खुलते ही चो’र ने मोबाइल पर मारा झ’पट्टा, तभी पैसेंजर्स ने पकड़ लिया हाथ; खिड़की से 8 किमी तक लटका रहा चो’र

बिहार के खगड़िया जिले में चलती ट्रेन से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति कथित तौर पर मोबाइल छीनने की कोशिश के दौरान ट्रेन की खिड़की से करीब 8 किलोमीटर तक लटका रहा. बताया जा रहा है कि ट्रेन में बैठे यात्रियों ने उसका हाथ पकड़ लिया, जिसके कारण वह मानसी स्टेशन से खगड़िया स्टेशन तक खिड़की से लटका रहा. घट’ना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार, घटना 9 जुलाई की देर रात जनहित एक्सप्रेस में हुई. बताया जा रहा है कि मानसी स्टेशन के पास ट्रेन की खिड़की के समीप बैठे एक यात्री का मोबाइल छीनने की कोशिश की गई. इसी दौरान यात्रियों ने कथित आरोपी का हाथ पकड़ लिया. ट्रेन चलने लगी और वह व्यक्ति खिड़की के बाहर लटका रह गया. यात्रियों ने पूरे रास्ते उसका हाथ नहीं छोड़ा, जिससे वह लगभग 7 से 8 किलोमीटर तक ट्रेन के साथ लटका रहा.

वायरल वीडियो के मुताबिक ट्रेन के अंदर बैठे लोग उससे लगातार नाम और पता पूछ रहे हैं. पूछताछ के दौरान उसने पहले अपना नाम छोटू बताया, फिर अपने पिता का नाम छोटू यादव और बाद में अपना नाम पंकज यादव बताया. उसने यह भी कहा कि वह लखमीनिया गांव का रहने वाला है और किसी रिश्तेदार की तलाश में आया था. हालांकि यात्रियों का आरोप था कि वह मोबाइल छीनने की कोशिश कर रहा था.

खगड़िया स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रेन रुकते ही यात्रियों ने उसे नीचे उतारा और रेलवे पुलिस (GRP) के हवाले कर दिया. घट’ना के दौरान मौजूद कुछ यात्रियों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया.जीआरपी थाना खगड़िया के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि जनहित एक्सप्रेस में एक यात्री का मोबाइल छी’नने की कोशिश की गई थी. इसी दौरान यात्रियों ने संदि’ग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया और ट्रेन खगड़िया स्टेशन पहुंचने तक उसे नहीं छोड़ा. पुलिस हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि वह पहले भी इस तरह की वारदातों में शामिल रहा है या नहीं.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *