Press "Enter" to skip to content

शादी के महज 5 महीने बाद नवविवाहिता की संदि’ग्ध मौ’त, AIIMS में इलाज के दौरान तोड़ा द’म

बिहार के रोहतास जिले के डेहरी के तार बंगला मोहल्ले में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौ’त का मामला सामने आया है. 23 वर्षीय सोनाली की इलाज के दौरान पटना एम्स में मौ’त हो गई. घ’टना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज प्र’ताड़ना, मा’रपीट और ह’त्या का आरो’प लगाया है. पुलिस ने श’व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

मृ’तका के परिजनों के अनुसार, सोनाली की शादी इसी वर्ष 25 फरवरी को भोजपुर जिले के कोईलवर निवासी रिपु लाल के साथ हुई थी. शादी के बाद वह अपने ससुराल में रह रही थी. आ’रोप है कि विवाह के कुछ ही दिनों बाद से ससुराल पक्ष की ओर से अतिरिक्त दहेज की मांग की जाने लगी. मांग पूरी नहीं होने पर सोनाली को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रता’ड़ित किया जाता था. परिजनों का यह भी आ’रोप है कि उसका पति अक्सर न’शे की हालत में उसके साथ मा’रपीट करता था.

मायके पक्ष ने बताया कि करीब पांच दिन पहले उन्हें सूचना मिली कि सोनाली गंभीर रूप से घा’यल है. सूचना मिलते ही परिवार के लोग कोईलवर पहुंचे, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक थी. इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित एम्स में भर्ती कराया गया. परिजनों का कहना है कि सोनाली के पैर के पास गंभीर चो’ट के निशान थे और इलाज के दौरान उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई. आखिरकार उपचार के दौरान उसकी मौ’त हो गई.

सोनाली की मौ’त के बाद परिजन श’व को लेकर डेहरी के तार बंगला मोहल्ला पहुंचे और स्थानीय थाना को मामले की जानकारी दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और श’व को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौ’त के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.मायके पक्ष का आरोप है कि लगातार दहेज की मांग और प्रता’ड़ना के कारण ही सोनाली की जान गई. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दो’षियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *