महज एक घंटे की बारिश ने छपरा नगर निगम की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। तेज बारिश के बाद शहर की कई प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं, जिससे आम लोगों, दुकानदारों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बारिश के बाद थाना चौक से एलआईसी कार्यालय तक और म्युनिसिपल चौक से थाना चौक तक मुख्य सड़कें पानी में डूब गईं। कई स्थानों पर जलभराव इतना अधिक था कि वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई और लोगों को घुटने तक पानी में होकर गुजरना पड़ा।

जलभराव का असर बाजारों पर भी देखने को मिला। बारिश का पानी कई दुकानों में घुस गया, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। वहीं जिला पदाधिकारी (डीएम) कार्यालय परिसर और कोर्ट-कचहरी परिसर में भी पानी भर जाने से सरकारी कामकाज और लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई।













Be First to Comment