Press "Enter" to skip to content

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, एक्साइज इंस्पेक्टर के 5 ठिकानों पर छापेमारी

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में गुरुवार को आर्थिक अपराध इकाई ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में सिवान में पदस्थापित उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की. ईओयू की अलग-अलग टीमों ने पटना, मुंगेर और सिवान में स्थित उनके पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की.

आर्थिक अपराध इकाई से मिली जानकारी के अनुसार, विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के सत्यापन के बाद अंकेश कुमार गोंड़ के खिलाफ ज्ञात आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए. इसके आधार पर आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या-13/26, दिनांक 8 जुलाई 2026 दर्ज किया गया. यह मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(बी) के तहत दर्ज किया गया है.

ईओयू ने विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी वारंट प्राप्त करने के बाद गुरुवार सुबह से एक साथ पांच अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी शुरू की. इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है.

जांच एजेंसी के अनुसार, सत्यापन के दौरान यह पाया गया कि उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ ने अपनी ज्ञात आय से लगभग 2 करोड़ 36 लाख 31 हजार रुपये अधिक की संपत्ति अर्जित की है. यह राशि उनकी वैध आय की तुलना में करीब 201.97 प्रतिशत अधिक बताई गई है. प्रारंभिक जांच में मिले इन तथ्यों के आधार पर ईओयू ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *