दरभंगा जिले के जाले प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनोज कुमार को उनकी पत्नी अमृता कुमारी की संदिग्ध मौ’त के मामले में पुलिस ने गिरफ्ता’र कर लिया है। पुलिस के अनुसार आ’रोपी बीडीओ गिरफ्तारी से बचने के लिए नेपाल भागने की तैयारी में था, लेकिन उससे पहले ही उसे दबोच लिया गया। इस मामले में मृ’तका के परिजनों ने दहेज प्रता’ड़ना, घरेलू हिं’सा और दूसरी महिला से कथित अवैध संबंध के कारण ह’त्या का आरोप लगाया है।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि अमृता कुमारी की मौ’त मुजफ्फरपुर स्थित आवास में सं’दिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। घट’ना के बाद परिजनों ने मिठनपुरा थाना में बीडीओ मनोज कुमार समेत उनके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ ह’त्या का मामला दर्ज कराया था। शिकायत में आ’रोप लगाया गया है कि शादी के बाद से ही अमृता को द:हेज के लिए प्र’ताड़ित किया जाता था और बीडीओ का दूसरी महिला से संबंध होने के कारण उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था।
मिठनपुरा थाना पुलिस का कहना है कि मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्य, इलेक्ट्रॉनिक डेटा और अन्य गवाहों के बयान जुटाए जा रहे हैं। यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल आ’रोपी बीडीओ को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह एक संवेदनशील मामला है और सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।










Be First to Comment