बिहार के गोपालगंज जिले से एक दु’खद खबर सामने आई है. बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे 23 वर्षीय एक युवक की दौड़ के दौरान अचानक तबी’यत बिगड़ गई. साथी अभ्यर्थी उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृ’त घोषित कर दिया. शुरुआती तौर पर हा’र्ट अ’टैक की आशंका जताई जा रही है. हालांकि मौ’त की असली वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा.
यह घट’ना नगर थाना क्षेत्र के तेलंगही मैदान की है. मृतक की पहचान बसडीला नवका टोला निवासी रंजीत कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, रंजीत बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे थे और रोज की तरह सोमवार सुबह दौड़ का अभ्यास करने मैदान पहुंचे थे. वह भर्ती की शारीरिक परीक्षा को लेकर लगातार मेहनत कर रहे थे.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रंजीत ने दौड़ के तीन राउंड पूरे किए थे. इसके बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह मैदान में ही गिर पड़े. साथ में दौड़ रहे अभ्यर्थियों और आसपास मौजूद लोगों ने बिना देर किए उन्हें गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया. इमरजेंसी में डॉक्टरों ने जांच की, लेकिन तब तक उनकी मौ’त हो चुकी थी.
अस्पताल के डॉक्टरों ने शुरुआती जांच में हार्ट अ’टैक की आशंका जताई है. हालांकि अधिकारियों का कहना है कि मौ’त की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी. इसलिए फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।घट’ना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और श’व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. वहीं रंजीत की अचानक मौ’त से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।














Be First to Comment