Press "Enter" to skip to content

चलती ट्रेन में अकेली युवती से छे’ड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिर’फ्तार

गोरखपुर-रांची साप्ताहिक एक्सप्रेस में सफर कर रही एक युवती के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। शिकायत मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोकामा रेलवे स्टेशन पर सेना के एक जवान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 18630 गोरखपुर-रांची साप्ताहिक एक्सप्रेस के एसी कोच बी-6 में एक युवती अकेले यात्रा कर रही थी। उसी कोच में सेना का जवान सचिन तवर भी सफर कर रहा था। युवती का आरोप है कि पटना से ट्रेन खुलने के बाद आरोपी ने उसके साथ अशोभनीय इशारे करने शुरू कर दिए और विरोध करने के बावजूद अपनी हरकतें नहीं रोकीं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी लगातार उसे परेशान करता रहा, जिससे वह काफी असहज और भयभीत हो गई।

युवती ने तुरंत रेल कंट्रोल को घटना की जानकारी दी। शिकायत मिलते ही रेल प्रशासन सक्रिय हुआ और सूचना मोकामा जीआरपी को भेजी गई। जैसे ही ट्रेन देर रात करीब 11:30 बजे मोकामा स्टेशन पहुंची, पहले से मौजूद पुलिस टीम ने आरोपी को ट्रेन से उतारकर हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन तवर (34 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के मंगलेया थाना क्षेत्र के छिपरा गांव का निवासी बताया गया है और वर्तमान में रांची में सेना में कार्यरत है। पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *