राजधानी पटना में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच को मजबूत बनाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग बड़ा कदम उठाने जा रहा है। अब मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन की सुविधा केवल शहर तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसे ग्रामीण इलाकों और सभी अनुमंडलों तक भी विस्तार दिया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों को मिलावटी खाद्य पदार्थों से बचाना, खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और मौके पर ही प्रारंभिक जांच की सुविधा उपलब्ध कराना है।

विभाग के अनुसार, आने वाले समय में मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन की संख्या बढ़ाई जाएगी ताकि अधिक से अधिक लोगों तक यह सेवा पहुंच सके। इसके जरिए गांवों में रहने वाले लोग भी बिना किसी शुल्क के अपने दैनिक उपयोग के खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की प्रारंभिक जांच करा सकेंगे।













Be First to Comment