बिहार में शरा’बबंदी कानून लागू होने के बावजूद अवै’ध श’राब और न’शे के कारोबार के खिला’फ कार्रवाई के दौरान सरकारी टीमों पर ह’मले की घट’नाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला पटना जिले के पालीगंज का है, जहां छापेमारी कर लौट रही आबकारी विभाग की टीम पर बद’माशों ने फाय’रिंग कर दी। हम’ले में विभाग की स्कॉर्पियो वाहन क्ष’तिग्रस्त हो गई, हालांकि वाहन में सवार सभी अधिकारी और जवान सुरक्षित बच गए। घट’ना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर शाम आबकारी विभाग की टीम श’राब और न’शे के खि’लाफ विशेष अभियान चलाकर लौट रही थी। टीम ने महाराजगंज मुसहरी इलाके में छापेमारी कर पांच लोगों को न’शे की हालत में पकड़ा था। इन सभी को स्कॉर्पियो वाहन से आबकारी थाना पालीगंज लाया जा रहा था। इसी दौरान अक्तियारपुर पुल के पास पहले से घात लगाए बैठे बदमा’शों ने टीम के वाहन को निशाना बनाते हुए गो’ली चला दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गो’ली स्कॉर्पियो के दाहिने तरफ के शीशे को तोड़ते हुए अंदर से गुजरकर बाएं तरफ के शीशे को भी ची’रते हुए बाहर निकल गई। घ’टना के समय वाहन में आबकारी विभाग के जवान और अधिकारी मौजूद थे। गो’ली जिस स्थान से होकर गुजरी, वहां बैठे जवान प्रिंस मिश्रा बाल-बाल बच गए। यदि गो’ली का दिशा थोड़ी भी बदल जाती तो बड़ा हाद’सा हो सकता था।
घट’ना के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को तेज गति से सुरक्षित स्थान की ओर ले गया, जिससे बद’माश अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके। फाय’रिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए, जबकि ह मलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।आबकारी अधिकारी वैद्यनाथ यादव ने बताया कि विभाग की टीम तीन अलग-अलग वाहनों में अभियान चला रही थी। छापेमारी के दौरान पांच न’शेड़ियों को गि’रफ्तार किया गया था और उन्हें थाना लाया जा रहा था। इसी बीच अक्तियारपुर पुल के पास अचानक ह’मला कर दिया गया। उन्होंने कहा कि घ’टना की सूचना तत्काल पुलिस और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।











Be First to Comment