औरंगाबाद जिले के अंबा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्द’नाक सड़क हाद’सा हो गया। संत जेवियर स्कूल के विद्यार्थियों को लेकर जा रही एक निजी स्कूल वैन अचानक अनियंत्रित होकर तमसी मोड़ के पास करीब 18 से 20 फीट गहरी सूखी नहर में जा गिरी। हाद’से के समय वैन में लगभग 20 बच्चे सवार थे। दुर्घटना में सभी बच्चे घाय’ल हो गए, जबकि तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वैन चालक भी इस हाद’से में ज’ख्मी हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाद’सा सुबह उस समय हुआ जब स्कूल वैन बच्चों को लेकर विद्यालय जा रही थी। तमसी मोड़ के समीप चालक का वाहन पर नियंत्रण अचानक बिगड़ गया। बताया जा रहा है कि सामने पुल की रेलिंग से टकराने से बचने की कोशिश में चालक ने वैन को मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वाहन पूरी तरह असंतु’लित हो गया और सड़क से नीचे सूखी नहर में जा गिरा।
दुर्घ’टना की तेज आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए राहत अभियान शुरू किया और वैन में फं’से बच्चों तथा चालक को बाहर निकाला। कई बच्चे हाद’से के बाद रोते-बिलखते नजर आए, जबकि कुछ घाय’ल दर्द से कराह रहे थे। ग्रामीणों की तत्परता के कारण सभी घायलों को जल्द बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा नुक’सान टल गया।
हा’दसे की जानकारी मिलते ही कुटुंबा पुलिस घटना’स्थल पर पहुंची और दुर्घ’टनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने क्ष’तिग्रस्त वैन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में चालक का संतुलन बिगड़ने को हा’दसे का कारण माना जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है ताकि दुर्घ’टना की वास्तविक वजह सामने आ सके।


















Be First to Comment