बेतिया शहर से एक हैरान करने वाली घट’ना सामने आई है. कालीबाग मंदिर परिसर स्थित पोखरे में मंगलवार सुबह एक अज्ञात युवक का श’व मिलने के बाद इलाके में ह’ड़कंप मच गया. सुबह के समय जब लोगों की नजर पोखरे में तैरते श’व पर पड़ी तो वहां बड़ी संख्या में लोग जुट गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.
घट’ना की जानकारी मिलते ही कालीबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची. कालीबाग थाना अध्यक्ष अजय चौधरी पुलिस टीम के साथ घट’नास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से श’व’ को पोखरे से बाहर निकलवाया. श’व मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके में जांच शुरू कर दी. शुरुआती छानबीन में मंदिर के मुख्य गेट के पास एक साइकिल खड़ी मिली. साइकिल पर एक बैग बंधा हुआ था. पुलिस ने जब बैग की तलाशी ली तो उसमें कुछ कपड़े और एक मोबाइल चार्जर मिला.
हालांकि, बैग से ऐसा कोई सामान नहीं मिला जिससे युवक की पहचान हो सके. मृ’त युवक कौन था, कहां का रहने वाला था और वह मंदिर परिसर तक कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पाई है. पुलिस ने श’व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है. अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे युवक की मौ’त के कारणों का पता चल सकेगा.












Be First to Comment