Press "Enter" to skip to content

बिहार: कमरे में फं’दे से लट’का मिला पति-पत्नी का श’व, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया ह’त्या का आ’रोप

बिहार के पूर्णिया जिले में रविवार सुबह एक वृद्ध दंपति का श’व उनके घर के अंदर रस्सी’ के फं’दे से लट’का मिला। ”घ’टना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृ’तकों की बेटी ने अपने बड़े भाई पर माता-पिता की ह’त्या का गंभीर आ:रोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

घट’ना केनगर थाना क्षेत्र के झुन्नी इस्तम्ब्रार पंचायत के वार्ड संख्या-8 स्थित हेम कॉलोनी मुसहरी की है। मृ’तकों की पहचान 62 वर्षीय गुलर ऋषि और उनकी 60 वर्षीय पत्नी मुनिया देवी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही केनगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस निरीक्षक जयप्रकाश सिंह और सीएफएस टीम ने घट’नास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। दोनों श’वों को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया गया।

मृ’तक दंपति की बेटी चम्पा देवी ने अपने बड़े भाई मनोज ऋषि पर माता-पिता की ह’त्या का आरो’प लगाया है। उनका कहना है कि मनोज ऋषि अक्सर अपने माता-पिता के साथ मा’रपीट करता था और उन्हें घर में नहीं रखता था। इसी कारण दोनों पिछले करीब एक महीने से उनकी बेटी के घर पर रहकर भोजन कर रहे थे।

परिजनों के अनुसार, वृद्ध दंपति पिछले करीब एक वर्ष से भीख मांगकर अपना जीवन यापन कर रहे थे। आरो’प है कि उनका बड़ा बेटा गांव के लोगों से भी अपने माता-पिता को भीख नहीं देने के लिए कहता था। पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामले में परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और आवेदन मिलने पर विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *