गोपालगंज में भोरे थाना क्षेत्र के भोरे-कटेया मुख्य पथ पर शनिवार अहले सुबह शरा’ब से लदी उत्तर प्रदेश नंबर की एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हाद’से के बाद कार सवार मौके से फरा’र हो गए। इस बीच कार में भारी मात्रा में अंग्रेजी शरा’ब होने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस के पहुंचने से पहले ही अधिकांश शरा’ब की बोतलें उठा ले गई।
जानकारी के अनुसार, भोरे बाजार स्थित हीरो एजेंसी के समीप तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टक’राई। टक्क’र इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्ष’तिग्रस्त हो गया। हालांकि इस हा’दसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दु’र्घटना के तुरंत बाद चालक और अन्य सवार वाहन छोड़कर फरा’र हो गए। कुछ ही देर में आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कार के अंदर अंग्रेजी शरा’ब की पेटियां देखकर लोगों ने बो’तलें निकालनी शुरू कर दीं और देखते ही देखते अधिकांश श’राब गायब हो गई।
घट’ना की सूचना मिलने पर भोरे थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को घट’नास्थल से केवल क्ष’तिग्रस्त कार मिली, जिसे जब्त कर थाने ले जाया गया। पुलिस वाहन के निबंधन नंबर के आधार पर उसके मालिक और श’राब तस्क’रों की पहचान में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि श’राब की खेप कहां से लाई जा रही थी और उसकी आपूर्ति किस स्थान पर की जानी थी। मामले की जांच जारी है।












Be First to Comment