गोपालगंज जिले में एक शादी समारोह उस समय द’र्दनाक हा’दसे में बदल गया जब बारात में आयोजित नाच कार्यक्रम के दौरान चली गो’ली की चपेट में आकर एक डांसर की मौ’त हो गई। घट’ना के बाद शादी की खुशियां पलभर में मात’म में बदल गईं। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कार्यक्रम तत्काल बंद कर दिया गया। पुलिस ने श’व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

यह घट’ना गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत पटोहवा गांव में हुई। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र स्थित नवगवा गांव से बारात पटोहवा गांव आई थी। बारात के स्वागत के बाद देर रात मनोरंजन के लिए नाच कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।














Be First to Comment