Press "Enter" to skip to content

बुलेट सवार युवकों ने लहराए हथि’यार, वीडियो वायरल होते ही एक्श’न में आई पुलिस

बिहार के जहानाबाद जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक नजर आ रहे हैं, जिनमें से दो युवक खुलेआम हथि’यार का प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो सामने आते ही स्थानीय थाना ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आरो’पित युवकों की गिरफ्ता’री के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो काको थाना क्षेत्र के लोहा बीघा गांव का है। वीडियो में युवकों द्वारा जिस तरह से सार्वजनिक सड़क पर हथियार लहराया जा रहा है, उसे लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी। घोषी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। साथ ही वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान भी की जा रही है। प्रारंभिक जांच में कुछ युवकों की पहचान घोसी एवं काको थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के निवासियों के रूप में हुई है।

पुलिस उनकी गतिविधियों और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वीडियो में हथि’यार का प्रदर्शन करने वाले युवकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्ता’री के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *