Press "Enter" to skip to content

सिर्फ 2 मिनट में बुक होगी कंफर्म सीट, रेलवे की ये ट्रिक्स आएंगी काम, जानिए कैसे

ट्रेन से अचानक सफर करना हो और कंफर्म टिकट न मिले तो Tatkal टिकट सबसे बड़ा सहारा होता है. लेकिन Tatkal बुकिंग शुरू होते ही कुछ ही सेकंड में सीटें भर जाती हैं और ज्यादातर यात्रियों को निराश होना पड़ता है. अगर आप भी हर बार Tatkal टिकट बुक करने में परेशान होते हैं, तो कुछ आसान तैयारी और सही तरीके अपनाकर टिकट मिलने की संभावना बढ़ा सकते हैं.

Tatkal टिकट बुकिंग में सफलता सिर्फ किस्मत पर नहीं बल्कि आपकी तैयारी और स्पीड पर भी निर्भर करती है. रेलवे की इस सुविधा में सीटें पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलती हैं, इसलिए छोटी सी देरी भी भारी पड़ सकती है.

Tatkal टिकट की बुकिंग के लिए समय का खास ध्यान रखना जरूरी है.

AC क्लास के लिए Tatkal बुकिंग सुबह 10 बजे शुरू होती है.

Sleeper क्लास के लिए बुकिंग सुबह 11 बजे शुरू होती है.

बेहतर होगा कि आप बुकिंग शुरू होने से 5-10 मिनट पहले ही IRCTC अकाउंट में लॉगिन करके तैयार रहें. आखिरी समय में लॉगिन करने पर सर्वर स्लो होने या टाइम लगने की वजह से टिकट छूट सकता है.

Tatkal टिकट में हर सेकंड की कीमत होती है. अगर बुकिंग के समय आप यात्रियों का नाम, उम्र और दूसरी जानकारी भरने लगेंगे तो काफी समय चला जाएगा. IRCTC में Master List का विकल्प होता है, जिसमें आप पहले से सभी यात्रियों की जानकारी सेव कर सकते हैं. टिकट बुक करते समय सिर्फ यात्री को चुनना होगा और आपका समय बच जाएगा.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *