Press "Enter" to skip to content

बिहार सरकार का बड़ा प्लान… सरकारी मेडिकल कॉलेजों में होगी प्राइवेट कंपनियों की एंट्री

बिहार सरकार राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों के संचालन में निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसके तहत राज्य के मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल लागू करने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है।

सरकार ने राज्य के 33 सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के संचालन और विकास को लेकर निजी क्षेत्र सहित विभिन्न हितधारकों से सुझाव और परामर्श मांगे हैं। इसका उद्देश्य अनुभवी निजी स्वास्थ्य संस्थानों को बिहार की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़कर चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना है।

राज्य सरकार की योजना के अनुसार, 17 नए मेडिकल कॉलेजों को ग्रीनफील्ड परियोजना के तहत विकसित किया जाएगा, जबकि 16 मौजूदा, नव-निर्मित या निर्माणाधीन संस्थानों को ब्राउनफील्ड परियोजना में शामिल किया जाएगा।

 

इन संस्थानों के संचालन और प्रबंधन की जिम्मेदारी ऐसी निजी संस्थाओं को दी जाएगी, जिन्हें मेडिकल कॉलेजों और अस्पताल श्रृंखलाओं के संचालन का व्यापक अनुभव हो। इस विषय पर 17 जून को पटना में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें संभावित निवेशकों और हितधारकों के साथ विस्तृत चर्चा होगी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *