Press "Enter" to skip to content

वैशाली में मिला एनाकोंडा जैसा अजगर, मच गई अफरा-तफरी

वैशाली: बिहार के वैशाली थाना क्षेत्र के गंडक नदी के रमदौली घाट पर अजगर दिखायी दिया है. अजगर के दिखाई देने की खबर जैसे ही इलाके में फैली बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए. लोग इस अजगर को देख अचंभित हो गए.

vaishali python

गंडक नदी किनारे दिखा विशाल अजगर

स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी. सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अजगर की लंबाई पन्द्रह से सोलह फीट है. अजगर का वन विभाग की टीम ने बेहद सावधानी पूर्वक रेस्क्यू किया जिससे उसको कोई नुकसान नहीं पहुंचे.

वन विभाग ने किया रेस्क्यू

स्थानीय लोगों के अनुसार पहली बार गंडक नदी में इतने बड़े अजगर को देखा गया है. वैसे तो अमूमन गंडक नदी मे वन्य जीव देखने को मिलता है. रेस्क्यू के दौरान वन विभाग की टीम ने चारों तरफ घेराबंदी कर दी और लोगों को अजगर के पास जाने से रोक दिया गया था. टीम ने लोगों को इससे दूरी बनाने की सलाह दी.

सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया

रेस्क्यू टीम ने विशेष उपकरण की मदद से अजगर को काबू में किया. करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद विशालकाय अजगर का सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर लिया गया. रेस्क्यू के बाद अजगर को वन विभाग की गाड़ी से सुरक्षित वन क्षेत्र में ले जाया गया, जहां उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया.

विषैला नहीं लेकिन इंसानों के लिए खतरनाक
विभाग अधिकारियों ने बताया कि अजगर पूरी तरह स्वस्थ है. अजगर विषैला नहीं होता है. मगर उसका आकार बड़ा होने के कारण वह इंसानों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है.
अक्सर दिखते हैं घड़ियाल और हिरण
कुछ दिन पहले चकअल्हदाद, सलेमपुर, बसंता आदि गंडक नदी घाट के समीप घड़ियाल, हिरण आदि वन्य जीव देखने को मिले हैं. दरअसल गंडक नदी किनारे स्थित वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व क्षेत्र का बड़ा जंगली एरिया होने के कारण जंगली जीव नदी के रास्ते गंडक नदी के आसपास के इलाकों में देखने को मिल जाते हैं.
Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *