Press "Enter" to skip to content

‘चाइना’ मेड पिस्टल, AK-47 के 153 जिंदा कारतूस.. बिहार से पांच हथियार तस्कर गिरफ्तार

नालंदा: बिहार एसटीएफ और नालंदा पुलिस की संयुक्त छापेमारी में अवैध हथियारों की तस्करी का खुलासा हुआ है. जिले के सोहन कुआं मोहल्ले में टीम ने पांच हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. मौके से आधुनिक हथियार, भारी मात्रा में कारतूस, मैगजीन और एक वाहन बरामद किया गया  है

नालंदा में हथियार तस्करी का पर्दाफाश : एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि सोहन कुआं स्थित एक किराए के फ्लैट में हथियारों की अवैध डिलीवरी होने वाली है. सूचना के आधार पर एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की. पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद तस्करों को घेराबंदी कर दबोच लिया गया.

‘चाइना’ मेड पिस्टल, AK-47 के 153 कारतूस मिले : इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने मेड इन चाइना 5 पिस्टल, AK-47 के 153 जिंदा कारतूस, 6 मैगजीन और एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया. गिरफ्तार हथियार तस्करों से पूछताक्ष में पता चला कि स्कॉर्पियो झारखंड से आए तस्करों की है.

इसी फ्लैट में होती थी हथियारों की खरीद–बिक्री : नालंदा पुलिस के अनुसार, जिस फ्लैट से हथियार बरामद हुए हैं, उसे सौरभ झा ने किराये पर लिया था. इसी फ्लैट को हथियारों की खरीद–बिक्री और डिलीवरी के ठिकाने के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था. सौरभ ने स्थानीय तस्कर और झारखंड से आए लोगों के बीच संपर्क की भूमिका निभाई थी.

क्या बोले पुलिस अधिकारी? : लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पूछताछ के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी हथियार तस्करी के साथ-साथ जमीन की खरीद-बिक्री के कारोबार से जुड़े हुए हैं. आशंका जताई जा रही है कि इसी माध्यम से अवैध गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा था.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *