Press "Enter" to skip to content

बिहार में 10 दिसंबर को मेगा जॉब कैंप, टाटा स्टील प्रोजेक्ट में इतने पदों पर भर्ती, सैलरी के साथ मिलेगा बोनस

भोजपुर: बिहार में जिला नियोजनालय भोजपुर की ओर से बुधवार 10 दिसंबर, 2025 को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प नियोजनालय परिसर, कृषि भवन आरा में सुबह 10 बजे से आयोजित होगा। इस मेले में ओडिशा स्थित ओडिसी स्कैफोल्डर प्राइवेट लिमिटेड (जॉइंट वेंचर टाटा स्टील लिमिटेड) के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी.

95 पदों पर होगी बहाली: कुल 95 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. इनमें सुपरवाइजर के 35 पद और स्कैफोल्डर के 60 पद शामिल हैं. दोनों पदों पर चयनित उम्मीदवारों को कंपनी की ओर से आकर्षक वेतन के साथ-साथ कई सुविधाएं भी दी जाएंगी.

सुपरवाइजर पद की योग्यता व सैलरी: सुपरवाइजर पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. उम्मीदवार की आयु 22 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. चयनित अभ्यर्थियों को 25,000 रुपये प्रतिमाह वेतन के अलावा 35,000 रुपये वार्षिक बोनस दिया जाएगा.

स्कैफोल्डर पद के लिए न्यूनतम 8वीं पास: स्कैफोल्डर के 60 पदों के लिए 8वीं, 10वीं, 12वीं या उससे अधिक योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आयु सीमा 21 से 40 वर्ष रखी गई है. इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 21,000 रुपये मासिक वेतन तथा 35,000 रुपये सालाना बोनस मिलेगा.

निशुल्क भोजन-आवास की सुविधा: दोनों पदों पर चयनित सभी अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से निशुल्क भोजन तथा आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. काम का स्थान मुख्य रूप से ओडिशा में होगा, जहां टाटा स्टील के प्रोजेक्ट चल रहे हैं.

कैंप में ही होगा ऑन-द-स्पॉट चयन: जिला नियोजन पदाधिकारी प्रणव प्रतीक ने बताया कि योग्यता के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन मौके पर ही (ऑन-द-स्पॉट) किया जाएगा. इंटरव्यू के बाद तुरंत जॉइनिंग लेटर जारी किया जाएगा. कैम्प में भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *