Press "Enter" to skip to content

पति पत्नी के बीच विवाद में फायरिंग, साले को लगी गोली

वैशाली -जिले के सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने की कोशिश खूनी संघर्ष में बदल गई। आपसी कहासुनी के दौरान गुस्से में आए जीजा ने अपने ही फुफेरे साले पर गोली चला दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे आनन-फानन में हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या है पूरा मामला?

घटना सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव की है। घायल युवक की पहचान काजीपुर बुजुर्ग निवासी स्वर्गीय संतोष पासवान के पुत्र अनिक कुमार के रूप में हुई है। परिजनों और चश्मदीदों के मुताबिक, आरोपी जीजा नीरज का अपनी पत्नी (घायल की फुफेरी बहन) के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। आरोप है कि बीती रात नीरज ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी।

इसी सूचना पर अनिक कुमार अपने अन्य परिजनों के साथ सुबह भगवतीपुर स्थित अपनी बहन के ससुराल विवाद सुलझाने और समझौता कराने पहुंचा था। वहां बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया।

चश्मदीद का बयान

मौके पर मौजूद घायल के भाई और चश्मदीद सोनू कुमार ने बताया, “बहन को रात में मारा-पीटा गया था। जब हम लोग सुबह वहां पहुंचे, तो जीजा (नीरज) बहस करने लगे। हम लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही वह घर के अंदर गए और हथियार निकालकर ले आए। उन्होंने हम लोगों पर दो राउंड फायरिंग की। हमने बचने की कोशिश की, लेकिन एक गोली मेरे भाई अनिक को लग गई।”

दहेज की बाइक को लेकर था विवाद

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरे विवाद की जड़ दहेज में मिली बाइक बताई जा रही है। बाइक को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन क्लेश होता था, जिसके कारण बात मारपीट और अब गोलीबारी तक पहुंच गई।

पुलिस कार्रवाई

घटना के बाद परिजनों ने घायल अनिक को पहले सहदेई बुजुर्ग पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नीरज समेत उसके घर के तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *